RPSC College Lecturer 2021: Political Science Test: Rajasthan RPSC College Lecturer Exam 2021 Test Series for Political Science in English and Hindi: Rajasthan Public Service Commission conducts the recruitment for Technical and Non Technical Education Department for the post of Lecture.
The Rajasthan Public Service Commission has released the recruitment for Assistant Professor and lecturer (Technical Education) Posts. There are 918 vacancies for these posts.
This is a big opportunity for candidates who waiting for jobs in RPSC. It is essential to know details like Exam Pattern, Syllabus, Exam Date, Previous Year Papers, and Admit Card.
The RPSC conducts the Assistant Professor exam every year and a huge number of candidates fill the form. It is high time to start your preparation with the syllabus given in this article. Once you go through with the RPSC Assistant Professor Syllabus 2021, you will be able to figure out how to and what to prepare for the paper.
RPSC Lecturer Exam 2021 Test Series: 25 High Quality Political Science Mock Tests with answers PDF in English and Hindi Medium as per syllabus, Based on Trending and Previous Papers Analysis, which will definitely improve your confidence and score in real exam.
RPSC College Lecturer 2021 Test Series for Political Science – Click here – Join (English)
RPSC College Lecturer 2021 Test Series for Political Science – Click here – Join (Hindi)
Practice Test 7
Q. 01. मजदूर किसान शक्ति संगठन निम्न में से किससे संबंधित है ?
(अ) सूचना का अधिकार (ब) जनहित याचिका
(स) नागरिक चार्टर (द) निर्भया केस
Q. 02. कथन (A) : भारत में संघवाद व्यावहारिक नहीं है।
कारण (R) : भारत एक संघीय राज्य नहीं है।
नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर चुनिए –
(अ) (A) और (R) दोनों सही है तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
(ब) (A) और (R) दोनों सही है किंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(स) (A) सही है, (R) गलत है।
(द) (A) गलत है, (R) सही है।
Q. 03. राज्य में दूसरे सदन की स्थापना या उसे रद्द करने से संबंधित कौन सी विधि है ?
(अ) लोकसभा द्वारा साधारण बहुमत से पारित करना
(ब) संबंधित राज्य की विधान सभा द्वारा साधारण बहुमत से पारित प्रस्ताव
(स) संबंधित राज्य की विधान सभा द्वारा पूर्ण बहुमत से पारित प्रस्ताव और संसद से पारित विधि द्वारा प्रस्ताव
(द) लोकसभा द्वारा पूर्ण बहुमत से पारित प्रस्ताव
Q. 04. सूची A को सूची B से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के निचे दिए गए कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए –
सूची A संविधान की अनुसूची सूची B बिषय
a. चतुर्थ 1. भूमि सुधार
b. षष्ठम् 2. भाषा
c. अष्टम् 3. राज्यसभा में सीटों का आवंटन
d. नवम् 4. जनजातीय क्षेत्र
कूट –
(अ) a-1, b-2, c-3, d-4 (ब) a-2, b-3, c-4, d-1
(स) a-3, b-4, c-2, d-1 (द) a-4, b-2, c-1, d-3
Q. 05. भारत में रहने वाला ब्रिटिश नागरिक निम्न में किस अधिकार का दावा नहीं कर सकता ?
(अ) व्यापार और व्यवसाय की स्वतंत्रता के अधिकार का
(ब) विधि के समक्ष समता के अधिकार का
(स) जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की सुरक्षा के अधिकार का
(द) धर्म की स्वतंत्रता के अधिकार का
Q. 06. भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त नागरिकों के मूल कर्तव्य में निम्नलिखित में से क्या नहीं है ?
(a) सामासिक संस्कृति की समृद्ध विरासत की रक्षा
(b) पवित्र पशुओं की सुरक्षा
(c) वैज्ञानिक मनोदशा और खोज की भावना का विकास
(d) व्यक्तिगत और सामूहिक कार्यकलापों के सभी क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिए प्रयत्न
नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) केवल a और b (ब) केवल b
(स) केवल a, c और d (द) a, b, c और d
Q. 07. भारतीय संविधान के अनुसार निम्न में से किन विषयों पर संवैधानिक संशोधन के लिए कम से कम आधे राज्यों के विधान मंडल द्वारा संपुष्टि आवश्यक है ?
(a) संविधान के संघीय प्रस्ताव
(b) सर्वोच्च न्यायालय के अधिकार
(c) संविधान संशोधन की प्रक्रिया
(d) नए राज्यों का निर्माण अथवा राज्यों की सीमाओं तथा नामों में परिवर्तन
नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) a, b और c (ब) a, b और d
(स) a, c और d (द) b, c और d
Q. 08. निम्नलिखित में से किसका संबंध भारत के चुनाव आयोग से नहीं है ?
(अ) चुनाव की अधिसूचना जारी करना
(ब) चुनाव चिन्ह का बंटवारा करना
(स) चुनाव की प्रारंभिक वैद्यता का निपटारा करना
(द) चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करना
Q. 09. निम्नलिखित में से कौन सा कथन संविधान सभा के विषय में सही नहीं है ?
(a) वह व्यस्क मताधिकार पर आधारित नहीं थी
(b) वह प्रत्यक्ष निर्वाचन का परिणाम थी
(c) वह बहुदलीय निकाय थी
(d) उसने अनेक समितियों के माध्यम से कार्य किया
नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) a और b (ब) b और c
(स) a और d (द) a, b, c और d
Q. 10. न्यायालय द्वारा अपराधी घोषित किए गए व्यक्ति को चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य करार देने का निर्णय किया गया। किस संस्था द्वारा यह निर्णय लिया गया है ?
(अ) भारत सरकार द्वारा
(ब) सर्वोच्च न्यायालय द्वारा
(स) निर्वाचन आयोग द्वारा
(द) संसद द्वारा
Q. 11. सूची A को सूची B से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के निचे दिए गए कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए –
सूची A सूची B
a. वोट ऑन अकाउंट 1. विस्तृत आंकलनों के बिना एकमुश्त धन देना
b. वोट ऑन क्रेडिट 2. स्वीकृत बजट में न शामिल किया गया अतिरिक्त व्यय
c. अनुदानों के लिए पूरक मांग 3. अनुदानों से अधिक राशि का व्यय
d. अनुमानों के लिए अतिरेक मांगा 4. विचाराधीन बजटीय अनुमोदन के पहले से अनुदान
कूट –
(अ) a-1, b-3, c-2, d-4 (ब) a-4, b-3, c-2, d-1
(स) a-2, b-3, c-1, d-4 (द) a-4, b-1, c-2, d-3
Q. 12. निम्नलिखित में से कौन-सा एक राजनीतिक संस्कृति की अवधारणा में सम्मिलित नहीं है ?
(अ) नागरिक सद्गुण और उत्तरदायित्व
(ब) सहभागी और बहुलवादी जनतंत्र
(स) विवेकशील नौकरशाही के द्वारा व्यवस्था
(द) योग्यता की खोज
Q. 13. जनतंत्र को वृहत् और जटिल समाजों के लिए आधुनिक समय में व्यवहार्य बनाने वाला प्रमुख विचार क्या है ?
(अ) अधिकार (ब) संघवाद
(स) विकेंद्रीकरण (द) प्रतिनिधित्व
Q. 14. अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ?
(अ) संयुक्त राष्ट्र संघ का अंग है
(ब) सुनिश्चित करता है कि अपराधियों को दंडित किया जाए
(स) इसका अनिवार्य कार्य क्षेत्र यूएन के सभी सदस्य राज्यों तक विस्तृत है
नीचे लिखे विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए –
(अ) मात्र a सही है (ब) b और c सही है
(स) a, b, और c तीनों सही है
(द) a, b, और c तीनों गलत है
Q. 15. Shangri-La Dialogue के संदर्भ में निम्न विकल्पों पर विचार कीजिए –
a. इस फर्म का नाम सिंगापुर के एक होटल Shangri-La Hotel के नाम पर रखा गया है
b. यह फोरम अंतर्राज्यिक सुरक्षा से ट्रैक-2 से संबंधित है
निम्न विकल्पों में से सही कोड चुनिए –
(अ) मात्र a (ब) मात्र b
(स) a और b दोनों सही है (द) a सही है पर b गलत है
Q. 16. कौन इस विचार का समर्थक है कि वितरणात्मक समानता को लोगों की सामर्थ्य समान करने से संबंधित होना चाहिए ?
(अ) माइकल वाल्जर (ब) जॉन रॉल्स
(स) रोनाल्ड डॉर्किन (द) अमर्त्य सेन
Q. 17. ‘जस्टिस ऐज फेयरनेस’ की अवधारणा से किसका नाम संबंधित है ?
(अ) जॉन रॉल्स (ब) आइजिया बर्लिन
(स) एफ ए हेयक (द) रॉबर्ट नॉजिक
Q. 18. सूची A को सूची B से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के निचे दिए गए कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए –
सूची A सिद्धांतकार सूची B उपागम
a. जार्ज एच सेबाइन 1. ऐतिहासिक उपागम
b. जॉर्ज कैटलिन 2. समाजवैज्ञानिक उपागम
c. लियो स्ट्रास 3. दार्शनिक उपागम
d. ग्राहम वालास 4. मनोवैज्ञानिक उपागम
कूट –
(अ) a-1, b-2, c-3, d-4 (ब) a-3, b-4, c-1, d-2
(स) a-1, b-4, c-3, d-2 (द) a-3, b-2, c-1, d-4
Q. 19. निम्नलिखित में से कौन सा विचार गांधीवाद के अनुकूल नहीं है ?
(अ) विचारों की जड़ता
(ब) हृदय परिवर्तन की धारणा
(स) राज्य एक बुराई है
(द) न्यास सिद्धांत
Q. 20. डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा स्थापित अंतिम राजनीतिक दल था ?
(अ) इंडिपेंडेंट लेबर पार्टी
(ब) रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया
(स) दलित पैंथर्स
(द) ऑल इंडिया शेड्यूल्ड कास्ट फेडरेशन
Q. 21. निम्नलिखित में से किस ने राज्य को लोगों की संस्कृतियों की सामूहिक चेतना के मूर्तरूप के रूप में देखा है ?
(अ) जी डब्ल्यू एफ हिगेल (ब) जेरेमी बेंथम
(स) जॉन लॉक (द) टी एच ग्रीन
Q. 22. अरस्तु ने यह घोषणा करने में कि “मनुष्य स्वभाव से एक राजनीतिक प्राणी है”, उसका कौन सा एक आशय नहीं था ?
(अ) मनुष्य केवल राजनीतिक समुदाय में ही अच्छा जीवन जी सकता है
(ब) राजनीति एक नैतिक प्रक्रिया है जिसका सरोकार एक न्यायपूर्ण समाज की रचना है
(स) राज्य और नगर समाज के बीच विभेद है
(द) राजनीति एक श्रेष्ठ विज्ञान है जो अनिवार्यतः एक अच्छे समाज की रचना का प्रयास है
Q. 23. कार्ल पॉपर की रचना ‘ओपन सोसायटी एंड इट्स एनीमीज’ निम्नलिखित में से किसकी मीमांसा है ?
(अ) हीगेल और कांट (ब) मार्क्स और वेबर
(स) प्लेटो, हीगेल और मार्क्स (द) प्लेटो और अरस्तू
Q. 24. कथन (A) : शक्ति संतुलन विश्व में राजनीति में यथापूर्व स्थिति में फलीभूत होता है।
कारण (R) : अंतरराष्ट्रीय संबंधों में राज्य मुख्यकर्ता/अभिनेता है।
उपर्युक्त के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा एक उत्तर सही है ?
(अ) (A) और (R) दोनों सही है तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
(ब) (A) और (R) दोनों सही है किंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(स) (A) सही है, (R) गलत है।
(द) (A) गलत है, (R) सही है।
Q. 25. निम्नलिखित में से कौन से विकल्प सही सुमेलित हैं –
a. नियो जस्ट वार डॉक्ट्रिन – जॉर्ज बुश
b. अफ-पाक (AF-Pak) पॉलिसी – बराक ओबामा
c. सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स – कोफी अन्नान
d. एटम फॉर पीस पॉलिसी – जॉन एफ कैनेडी
नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए –
(अ) a और b (ब) a, b और c
(स) c और d (द) a, c और d
Q. 26. शांति की स्थापना के लिए बहुमार्गीय राजनयिक विकल्प अपनाए जाते हैं। नीचे लिखे वाक्यों को पढ़िए और विकल्प को चुनिए –
a. ट्रैक -1 : सरकारी विचार-विमर्श
b. ट्रैक -2 : गैर सरकारी वार्तालाप
c. ट्रैक -3 : जन जन के मध्य राजनय
उपरोक्त में से कौन सही है ?
(अ) सभी विकल्प सही है
(ब) मात्र विकल्प c सही है
(स) मात्र a और c सही है
(द) मात्र a और b सही है
Q. 27. सूची A को सूची B से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के निचे दिए गए कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए –
सूची A गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मेलन सूची B शहर
a. दूसरा शिखर सम्मेलन 1. कोलंबो
b. तीसरा शिखर सम्मेलन 2. अल्जीयर्स
c. चौथा शिखर सम्मेलन 3. लुसाका
d. 5 वां शिखर सम्मेलन 4. काहिरा
कूट –
(अ) a-1, b-2, c-3, d-4 (ब) a-4, b-3, c-2, d-1
(स) a-2, b-1, c-3, d-4 (द) a-4, b-1, c-3, d-2
Q. 28. नीचे दी गई घटनाओं का सही कालक्रमबद्ध क्रम क्या है ?
(a) भारत रूस मैत्री संधि
(b) पोखरण में भारत का प्रथम नाभिकीय परीक्षण
(c) क्यूबा मिसाइल संकट
(d) भारत के द्वारा संरचनात्मक समायोजन कार्यक्रम को अपनाया जाना
नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए –
(अ) b, d, c, a
(ब) c, a, b, d
(स) d, b, a, c
(द) a, d, c, b
Q. 29. ‘क्लब ऑफ रोम’ रिपोर्ट के पश्चात विकसित ‘संवृद्धि की सीमा’ सिद्धांत किससे संबंध है ?
(अ) सहवर्तनात्मक लोकतंत्र
(ब) पर्यावरण
(स) वैश्वीकरण विरोधी आंदोलन
(द) उग्र नारी अधिकारवाद
Q. 30. मानव अधिकारों की दूसरी पीढ़ी में निम्नलिखित में से किस अधिकार को शामिल नहीं किया गया है ?
(अ) शिक्षा का अधिकार
(ब) स्वास्थ्य का अधिकार
(स) उत्पीड़न और दासता से मुक्ति का अधिकार
(द) आवास का अधिकार
Q. 31. पर्यावरण संरक्षण के लिए आयोजित प्रमुख वैश्विक सम्मेलनों का सही अनुक्रम ज्ञात कीजिए –
(अ) पेरिस सम्मेलन, बॉन सम्मेलन, वारसा सम्मेलन, दोहा सम्मेलन
(ब) वारसा सम्मेलन, दोहा सम्मेलन, बॉन सम्मेलन, पेरिस सम्मेलन
(स) दोहा सम्मेलन, वारसा सम्मेलन, पेरिस सम्मेलन, बॉन सम्मेलन
(द) बॉन सम्मेलन, पेरिस सम्मेलन, दोहा सम्मेलन, वारसा सम्मेलन
Q. 32. सूची A को सूची B से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के निचे दिए गए कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए –
सूची A संधियां/प्रस्ताव सूची B वर्ष
a. साल्ट -2 1. 1987
b. PTBT 2. 1979
c. शांति के लिए एकता प्रस्ताव 3. 1963
d. INF संधि 4. 1953
कूट –
(अ) a-1, b-2, c-3, d-4 (ब) a-2, b-3, c-4, d-1
(स) a-4, b-2, c-1, d-3 (द) a-3, b-2, c-1, d-4
Q. 33. कथन (A) : प्रशासन पर मंत्री का नियंत्रण विस्तृत, विधिक और दंडात्मक होता है।
कारण (R) : लोक सेवकों की भूल तथा गलतियों के लिए मंत्री उत्तरदाई होता है।
उपर्युक्त के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा एक उत्तर सही है ?
(अ) (A) और (R) दोनों सही है तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
(ब) (A) और (R) दोनों सही है किंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(स) (A) सही है, (R) गलत है।
(द) (A) गलत है, (R) सही है।
Q. 34. सूची A को सूची B से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के निचे दिए गए कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए –
सूची A संगठन सूची B संबंधित
a. केंद्रीय सचिवालय 1. सहायता अनुदान के निर्धारित सिद्धांत से
b. मंत्रिमंडल सचिवालय 2. नीति निर्माण से
c. नीति आयोग 3. विभिन्न मंत्रालयों के कार्यों में समन्वय से
d. वित्त आयोग 4. संसाधनों के आवंटन से
कूट –
(अ) a-3, b-2, c-1, d-4 (ब) a-2, b-3, c-1, d-4
(स) a-2, b-3, c-4, d-1 (द) a-3, b-2, c-4, d-1
Q. 35. बजट एक उपकरण है –
a. राजकोषीय नियोजन के लिए
b. राजकोषीय नियंत्रण के लिए
c. राजकोषीय नीति के लिए
d. विधायिका पर नियंत्रण के लिए
नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए –
(अ) a और b
(ब) a और c
(स) a, b और c
(द) सभी चारों
Q. 36. विश्व में सूचना के अधिकार को प्रारंभ करने वाला सबसे पहला देश था ?
(अ) नार्वे (ब) संयुक्त राज्य अमेरिका
(स) स्वीडन (द) फिनलैंड
Q. 37. विकासशील देशों में उच्च लोक सेवाओं के मुख्य कार्य हैं :
a. विकास की नीतियों की संरचना में सहयोग देना
b. समाज में शांति व व्यवस्था बनाए रखना
c. सामाजिक परिवर्तन के उपकरण के रूप में कार्य करना
d. मंत्रियों को परामर्श देना
नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए –
(अ) a और c
(ब) a, b और c
(स) a, c और d
(द) a, b, c और d
Q. 38. सूची A को सूची B से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के निचे दिए गए कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए –
सूची A व्यक्ति सूची B आंदोलन
a. शरद जोशी 1. गांधीवादी आंदोलन
b. दंत्तोपंत थेंगड़ी 2. चिपको आंदोलन
c. निर्मला देशपांडे 3. किसान आंदोलन
d. सुंदरलाल बहुगुणा 4. कामगार आंदोलन
कूट –
(अ) a-3, b-4, c-1, d-2 (ब) a-3, b-1, c-4, d-2
(स) a-2, b-4, c-1, d-3 (द) a-2, b-1, c-4, d-3
Q. 39. किसके नेतृत्व का विश्लेषण ‘सर्कुलर रिस्पांस’ के रूप में किया है ?
(अ) एल उर्विक (ब) हर्बर्ट साइमन
(स) चेस्टर बर्नार्ड (द) मेरी पार्कर फालेट
Q. 40. निम्नलिखित में से कौन दबाव समूह के बारे में सही नहीं है ?
a. हित अभिव्यक्त करना
b. राजनीतिक दलों का वित्तपोषण
c. सरकार की नीतियों को प्रभावित करना
d. नीतियां लागू करना
नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए –
(अ) a और b
(ब) b और c
(स) केवल d
(द) केवल c
Q. 41. निम्नलिखित कथनों में से कौन सा सही नहीं है ?
(अ) राजनीतिक संस्कृति में एक सहभागी दृष्टिकोण है जैसे राजनीतिक समाजीकरण
(ब) राजनीतिक संस्कृति का अध्ययन लोगों की प्रवृत्ति और राजनीति पर उनके संभावित प्रभावों पर ध्यान केंद्रित करना है
(स) राजनीतिक संस्कृति का आनुभविक रूप से अध्ययन नहीं किया जा सकता है
(द) राजनीतिक संस्कृति मूल राजनीतिक प्रवृत्तियों का एक समूह है
Q. 42. शांति आंदोलन निम्न में से कौन सा आंदोलन कहलाता है ?
(अ) कामगार आंदोलन (ब) किसान आंदोलन
(स) नव सामाजिक आंदोलन
(द) उपनिवेश विरोधी आंदोलन
Q. 43. वर्तमान समय में बन रही सर्वसम्मति के अनुसार स्वतंत्रता में निम्नलिखित में से क्या निहित होना चाहिए ?
a. कतिपय भौतिक एवं विधिक अवरोधों का अभव
b. कतिपय सिविल एवं राजनीतिक स्वतंत्रताओं की विद्यमानता
c. आय, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के सामाजिक प्रावधान
d. सांस्कृतिक तादात्म्य का सरंक्षण
नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए –
(अ) a, b, c और d
(ब) केवल a, b और c
(स) केवल b और c
(द) केवल a
Q. 44. निम्न में से किसने लोक प्रशासन तथा निजी प्रशासन में भेद नहीं किया है ?
(अ) हेनरी फयोल (ब) हर्बर्ट साइमन
(स) पॉल ऐपलबी (द) जॉन गॉस
Q. 45. निम्नलिखित में से किस एक समुच्चय में सभी संघीय राज्य हैं ?
(अ) संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका
(ब) संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया, कनाडा
(स) मलेशिया, कनाडा, फ्रांस, संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया
(द) कनाडा, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान
Q. 46. निम्नलिखित में से कौन से युग्म सही सुमेलित हैं ?
a. गुन्नार मिर्डल : अतिविकसित राज्य
b. ए जी फ्रैंक : अल्पविकसित का विकास
c. डब्ल्यू डब्ल्यू रोस्टोव : वृद्धि के स्तर
d. इमेनुअल वालर्सटीन : विश्व व्यवस्था विश्लेषण
नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए –
(अ) b, c और d
(ब) a और d
(स) a, b और c
(द) a, b, c और d
Q. 47. निम्नलिखित में से कौन एक राजनीतिक व्यवहारवाद की विशेषता नहीं है ?
(अ) अनुभववाद (ब) अंतर्विषयक दृष्टिकोण
(स) राजनीतिक मूल्यों को प्राथमिकता
(द) वैज्ञानिक पद्धति
Q. 48. सूची A को सूची B से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के निचे दिए गए कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए –
सूची A समकालीन चिंतक सूची B मूल विचार
a. आइसिया बर्लिन 1. रचनात्मक स्वतंत्रता
b. एफ ए हेयक 2. उत्तरोत्तर परिवर्तन
c. कार्ल पॉपर 3. नकारात्मक स्वतंत्रता
d. सी बी मैकफर्सन 4. अन्याय एवं दुर्भाग्य में अंतर
कूट –
(अ) a-3, b-4, c-1, d-2 (ब) a-1, b-2, c-3, d-4
(स) a-3, b-4, c-2, d-1 (द) a-2, b-1, c-4, d-3
Q. 49. सूची A को सूची B से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के निचे दिए गए कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए –
सूची A देश सूची B विवादित क्षेत्र
a. श्रीलंका 1. वुलर बैराज
b. पाकिस्तान 2. कच्चातिवु द्वीप
c. नेपाल 3. न्यूमूर द्वीप
d. बांग्लादेश 4. सुस्ता बॉर्डर
कूट –
(अ) a-2, b-1, c-3, d-4 (ब) a-2, b-1, c-4, d-3
(स) a-3, b-4, c-2, d-1 (द) a-4, b-3, c-1, d-2
Q. 50. संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव का व्यवस्थित कालानुक्रम है ?
(अ) यू थांट, कर्ट वॉल्डहाइम, डैग हैमरशोल्ड, बुतरस बुतरस घाली
(ब) यू थांट, कर्ट वॉल्डहाइम, बुतरस बुतरस घाली, डैग हैमरशोल्ड
(स) डैग हैमरशोल्ड, यू थांट, कर्ट वॉल्डहाइम, बुतरस बुतरस घाली
(द) डैग हैमरशोल्ड, यू थांट, बुतरस बुतरस घाली, कर्ट वॉल्डहाइम
Q. 51. निम्नलिखित घटनाओं का सही कालानुक्रम क्या है ?
(अ) पठानकोट एयरबेस हमला, उरी हमला, सर्जिकल स्ट्राइक, शंघाई सहयोग संगठन की पूर्णकालिक सदस्यता
(ब) पठानकोट एयरबेस हमला, सर्जिकल स्ट्राइक, उरी हमला, शंघाई सहयोग संगठन की पूर्णकालिक सदस्यता
(स) शंघाई सहयोग संगठन की पूर्णकालिक सदस्यता, उरी हमला, पठानकोट एयरबेस हमला, सर्जिकल स्ट्राइक
(द) उरी हमला, पठानकोट एयरबेस हमला, शंघाई सहयोग संगठन की पूर्णकालिक सदस्यता, सर्जिकल स्ट्राइक
Q. 52. निम्नलिखित में से क्या राष्ट्रीय शक्ति के उपयोग की तकनीक नहीं है ?
(अ) कूटनीति (ब) अर्थव्यवस्था
(स) सैन्य शक्ति का उपयोग
(द) विश्व संगठन में शामिल होना
Q. 53. अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में मृदु शक्ति (सॉफ्ट पावर) शब्द को गढ़ने के लिए किसे श्रेय दिया जाता है ?
(अ) जोसेफ नाइ (ब) एन एनार्कल
(स) फ्रेंज फेनान (द) डेविड हेल्ड
Q. 54. निम्न में से ‘क्लासिक यथार्थवाद’ की परंपरा की शुरुआत किसने की ?
(अ) निकोलो मैकियावैली (ब) थ्यूसीडाइडस
(स) हान्स मार्गेन्थाऊ (द) केनेथ वाल्ट्स
Q. 55. विश्व व्यापार संगठन (WTO) निम्नलिखित में से किस संस्थापक व्यवस्था का उत्तराधिकारी हैं?
(अ) विश्व व्यापार समुदाय
(ब) अंतरराष्ट्रीय व्यापार और विकास संस्था
(स) व्यापार और प्रशुल्क पर सामान्य करार
(द) आर्थिक और सामाजिक पुनर्निर्माण संस्था
Q. 56. पराश्रितता सिद्धांत के प्रमुख तर्कों की पहचान कीजिए। नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए –
(a) उपनिवेशों के विकास को श्वेत व्यक्ति के बोझ के रूप में देखा जाता है
(b) तीसरी दुनिया के देश प्राकृतिक संसाधन और सस्ते श्रमिक प्रदान करते हैं
(c) औद्योगिकरण और बाजार अर्थव्यवस्था विकास में सहायक होते हैं
(d) विकसित पश्चिमी देश विभिन्न संसाधनों से पराश्रितता की स्थिति बनाए रखते हैं
कूट –
(अ) b और c (ब) b और d
(स) a और c (द) a और d
Q. 57. खेल सिद्धांत से संबंधित सही अनुक्रम कौन सा है ?
(अ) खेल – चयन – खिलाड़ी – साम्यावस्था
(ब) अदायगी – नीति – तंत्र – खेल
(स) अदायगी – चयन – खिलाड़ी – खेल
(द) तंत्र – साम्यावस्था – खेल – खिलाड़ी
Q. 58. निम्नलिखित में से कौन से देश आसियान प्लस 3 (ASEAN +3) में समाविष्ट किए गए हैं ?
(अ) चीन, भारत, जापान
(ब) चीन, दक्षिणी कोरिया, रूस
(स) चीन, रूस, जापान
(द) चीन,, जापान, दक्षिण कोरिया
Q. 59. सूची A को सूची B से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के निचे दिए गए कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए –
सूची A सार्क के प्रमुख संस्थान सूची B देश
a. सार्क एशियाई कृषि सूचना केंद्र 1. पाकिस्तान
b. सार्क मानव संसाधन विकास केंद्र 2. बांग्लादेश
c. सार्क एशियाई तटीय प्रबंधन केंद्र 3. नेपाल
d. सार्क एशियाई सूचना केंद्र 4. मालदीव
कूट –
(अ) a-2, b-1, c-4, d-3 (ब) a-2, b-1, c-3, d-4
(स) a-3, b-4, c-1, d-2 (द) a-3, b-4, c-2, d-1
Q. 60. सूची A को सूची B से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के निचे दिए गए कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए –
सूची A द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग सूची B क्षेत्र
a. तृतीय रिपोर्ट 1. शासन में नैतिकता
b. चतुर्थ रिपोर्ट 2. संकट प्रबंधन
c. पंचम रिपोर्ट 3. स्थानीय प्रशासन
d. षष्ठ रिपोर्ट 4. सार्वजनिक व्यवस्था
कूट –
(अ) a-2, b-4, c-3, d-1 (ब) a-2, b-1, c-4, d-3
(स) a-3, b-4, c-2, d-1 (द) a-3, b-1, c-4, d-2
Q. 61. नौकरशाही तंत्र की बुराइयों से बचाव निम्नलिखित में से कौन से हैं ?
(a) प्राधिकार का विकेंद्रीकरण
(b) न्यायपूर्ण एवं कुशल सेवा प्रबंधन
(c) प्राधिकार का केंद्रीकरण
(d) संसद एवं मंत्रिमंडल का प्रभावी नियंत्रण
नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए –
(अ) a और b
(ब) a, b और c
(स) a, b और d
(द) a, b, c और d
Q. 62. पद वर्गीकरण निम्न में से कुछ बिंदुओं पर आधारित होता है ?
a. कर्तव्य b. उत्तरदायित्व c. पारिश्रमिक d. अहर्ता
नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए –
(अ) a और b (ब) a और c
(स) a, b और c (द) a, b और d
Q. 63. अमेरिकी राष्ट्रपति के निर्वाचन में यदि किसी उम्मीदवार को अपेक्षित बहुमत नहीं मिलता तो निर्णय के लिए किसके पास भेजा जाता है ?
(अ) निर्वाचक समूह (ब) निर्वाचक मंडल
(स) सीनेट (द) हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव
Q. 64. निम्नलिखित में से किन देशों में अवशिष्ट शक्तियां राज्य इकाइयों में अंतर्निहित है ?
a. संयुक्त राज्य अमेरिका b. भारत
c. स्वीटजरलैंड d. ऑस्ट्रेलिया
नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए –
(अ) a और c (ब) c और d
(स) a और d (द) a, c, और d
Q. 65. निम्नलिखित में से ‘सहकारी संघवाद’ का लक्षण क्या है?
(अ) केंद्र और राज्य के बीच प्रतिस्पर्धा और प्रतिद्वंदिता की भावना
(ब) मजबूत केंद्र के आधार पर प्राप्त सहयोग
(स) राज्यों के बीच सहयोग की भावना
(द) विकेंद्रीकरण और राज्य की अधिक जिम्मेदारी
Q. 66. निम्नलिखित में से किसको ग्रैबियल आमंड द्वारा हित समूह के एक श्रेणी के रूप में प्रस्तुत नहीं किया गया है ?
(अ) संस्थागत हित समूह
(ब) संघीय /साहचर्य हित समूह
(स) गैर संघीय/असाहचर्य हित समूह
(द) अभिवृत्तिक हित समूह
Q. 67. निम्नलिखित में से कौन-सा एक लोकतांत्रिक राजनीतिक व्यवस्था के आगतों और निर्गतों के बीच संबंधों का सूचक है ?
(अ) निष्कर्षणात्मक क्षमता (ब) नियामक क्षमता
(स) वितरणात्मक क्षमता (द) अनुक्रियात्मक क्षमता
Q. 68. निम्नलिखित निवेश कार्यों (इनपुट फंक्शंस) के सही क्रम को चिन्हित कीजिए ?
a. राजनीतिक संप्रेषण
b. राजनीतिक समाजीकरण और भर्ती
c. हित समुच्चयन
d. हित अभिव्यक्तिकरण
नीचे दिए गए गुटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए –
(अ) a, b, c d (ब) b, d, c, a
(स) d, a, c, b (द) b, c, d, a
Q. 69. निम्न में से किसने मार्क्सवादी अतिरिक्त मूल्य के सिद्धांत की आलोचना की है ?
(अ) सावरकर (ब) एम एन रॉय
(स) अरविंदो (द) अंबेडकर
Q. 70. प्रदत्त व्यवस्थापन से किस की शक्ति में सर्वाधिक वृद्धि हुई है ?
(अ) विधायिका (ब) विधायी समितियां
(स) प्रशासनिक विभाग (द) मंत्रिपरिषद्
Q. 71. ‘सकारात्मक भेदभाव’ का मुख्य उद्देश्य क्या है ?
(अ) किसी खास समूह को विशिष्ट सुविधाएं प्रदान करना
(ब) किसी सुविधा वंचित समूह को उस स्तर तक उठाना जहां से वह समाज के अन्य वर्गों के साथ बराबर की प्रतिस्पर्धा में आ सके
(स) गरीबों को आर्थिक सहायता प्रदान करना
(द) वर्गहित का संवर्धन करना
Q. 72. “नौकरशाही और पूंजीवादी राष्ट्रीयता की अवधारणा का सेंट पॉल” निम्नलिखत में से किसे कहा जाता है?
(अ) वुडरो विल्सन (ब) एफ डब्ल्यू टेलर
(स) हरबर्ट साइमन (द) मैक्स वेबर
Q. 73. लोक निगम प्रकार का प्रशासन क्या हासिल करने की चेष्टा करता है ?
(अ) कारोबारी दक्षता
(ब) नौकरशाही की लोकतांत्रिक वैधता
(स) प्रशासन में लोगों की सहभागिता
(द) सार्वजनिक जवाबदेयता का कारोबारी दक्षता के साथ मिश्रण
Q. 74. निम्नलिखित में से किसे कल्याणमूलक अर्थशास्त्र और सामाजिक वरण सिद्धांत के निरूपण का श्रेय जाता है ?
(अ) मनमोहन सिंह (ब) विमल जालान
(स) रघुराम राजन (द) अमर्त्य सेन
Q. 75. लोकसभा अध्यक्ष (स्पीकर) के पद के विषय में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा सही है ?
(अ) वह राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत पद धारण करता है
(ब) यह आवश्यक नहीं है कि अपने निर्वाचन के समय वह सदन का सदस्य हो, परंतु उसे अपने निर्वाचन के बाद 6 माह के भीतर सदन का सदस्य हो जाना पड़ेगा
(स) यदि सामान्य अवधि से पूर्व सदन को भंग कर दिया जाए तो उसे अपना पद छोड़ना पड़ेगा
(द) यदि वह त्यागपत्र देना चाहे तो उसे अपना त्यागपत्र उपाध्यक्ष को संबोधित करना होगा
Q. 76. ‘द इंडियन कॉन्स्टिट्यूशन कॉर्नरस्टोन ऑफ ए नेशन’ नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं ?
(अ) डोनाल्ड स्मिथ (ब) रजनी कोठारी
(स) ग्रेनविले ऑस्टिन (द) मॉरिस जॉन्स
Q. 77. निम्नलिखित में से किस आयोग में उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों की नियुक्ति में कार्यपालिका, विधायिका एवं मुख्य न्यायाधीश की भागीदारी की अनुशंसा की गई है ?
(अ) संविधान के कार्यान्वयन के पुनरीक्षण का राष्ट्रीय आयोग
(ब) राष्ट्रीय न्यायिक आयोग
(स) द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग
(द) विधि आयोग का प्रतिवेदन
Q. 78. एक संघीय राज्य व्यवस्था में सम्मिलित है –
a. संघ और राज्यों के बीच संबंध
b. राज्यों के मध्य संबंध
c. राज्यों के बीच समन्वय के लिए तंत्र
d. राज्यों के बीच विवादों को सुलझाने के लिए तंत्र
नीचे दिए गए सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) a, b, c और d (ब) a, b और c
(स) a,b और d (द) b, c और d
Q. 79. निम्नलिखित में से कौन सी शक्तियां किसी राज्य के राज्यपाल को दी गई विवेकाधीन शक्तियां हैं ?
a. भारत के राष्ट्रपति को राष्ट्रपति शासन आधिरोपित करने के लिए प्रतिवेदन भेजना
b. मंत्रियों की नियुक्ति करना
c. राज्य विधान मंडल द्वारा पारित कतिपय विधायकों को भारत के राष्ट्रपति के विचार के लिए आरक्षित करना
d. राज्य सरकार के कार्य संचालन के लिए नियम बनाना
नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) a और b (ब) a और c
(स) b, c और d (द) a, b, c और d
Q. 80. सर्वोच्च न्यायालय में तदर्थ (Adhoc) न्यायाधीशों की नियुक्ति होती है जब –
(अ) कतिपय न्यायधीश दीर्घकलीन अवकाश पर जाते हैं
(ब) स्थायी नियुक्ति के लिए कोई उपलब्ध नहीं होता है
(स) न्यायालय के समक्ष लंबित वादों में असाधारण वृद्धि होती है
(द) न्यायालय के किसी सत्र के लिए न्यायाधीशों का कोरम नहीं होता
Q. 81. पंचायती राज व्यवस्था है –
a. स्थानीय स्तर पर स्वशासन की
b. अभिन्न संबंधों के साथ त्रिस्तरीय शासन की
c. लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण की
d. पद सोपानिक संरचना की
नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) a और b (ब) a और c
(स) a, b और c (द) b, c और d
Q. 82. भारत के संदर्भ में मिश्रित राजनीतिक संस्कृति पदावली का प्रयोग किसके द्वारा किया गया है ?
(अ) रजनी कोठारी (ब) फ्रांसिस फ्रेंकल
(स) मॉरिस जॉन्स (द) वी एस सिरपुरकर
Q. 83. केंद्र राज्य संबंधों को विशेष रूप से किस प्रसंग में ‘म्युनिसिपल संबंध’ (नगरपालिका संबंध) कहा गया है ?
(अ) विधायन के क्षेत्र में राज्य पर केंद्र के नियंत्रण के प्रसंग में
(ब) वित्तीय मामलों में राज्य पर केंद्र के नियंत्रण के प्रसंग में
(स) प्रशासनिक क्षेत्र में राज्य पर केंद्र के नियंत्रण के प्रसंग में
(द) योजना प्रक्रम में राज्य पर केंद्र के नियंत्रण के प्रसंग में
Q. 84. भारत में वित्त आयोगों के निम्नांकित अध्यक्षों को कालानुक्रमिक क्रम में व्यवस्थित कीजिए और नीचे दिए गए कूटों का उपयोग करते हुए सही उत्तर दीजिए –
a. ए एम खुसरो b. एन के पी साल्वे
c. डॉ विजय केलकर d. डॉ सी रंगराजन
कूट –
(अ) a, c, b, d (ब) d, b, c, a
(स) b, a, d, c (द) c, b, a, d
Q. 85. भारत में ‘आकस्मिकता निधि’ किस के अधिकार क्षेत्र में रखी गई है ?
(अ) प्रधानमंत्री (ब) राष्ट्रपति
(स) वित्त मंत्री (द) गृह मंत्री
Q. 86. निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प सही सुमेलित है ?
(अ) भारतीय जनता पार्टी : 1981
(ब) ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस : 1998
(स) जनता दल यूनइटेड : 1996
(द) राष्ट्रीय जनता दल : 1999
Q. 87. सूची A को सूची B से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के निचे दिए गए कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए –
सूची A निर्वाचक प्रणाली सूची B देश
a. फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट सिस्टम 1. फ्रांस
b. तृतीय मतदान प्रणाली 2. जर्मनी
c. वैकल्पिक मत प्रणाली 3. संयुक्त राज्य अमेरिका
d. अतिरिक्त सदस्य प्रणाली 4. ऑस्ट्रेलिया
कूट –
(अ) a-3, b-4, c-2, d-1 (ब) a-3, b-1, c-4, d-2
(स) a-2, b-4, c-1, d-3 (द) a-1, b-2, c-3, d-4
Q. 88. किस आधार पर भारतीय संघीय व्यवस्था अमेरिकी संघीय व्यवस्था के सदृश है ?
(अ) केंद्र और राज्यों के मध्य शक्तियों के वितरण की पद्धति
(ब) नए राज्यों के निर्माण की प्रक्रिया
(स) न्यायपालिका की स्थिति
(द) संघीय विधायिका के उच्च सदन में राज्यों का प्रतिनिधित्व
Q. 89. निम्न में से किस विचारक ने आधुनिक पाश्चात्य राजनीतिक चिंतन में नगर समाज की अवधारणा को सर्वप्रथम प्रस्तुत किया ?
(अ) कार्ल मार्क्स (ब) एंटोनियो ग्राम्सी
(स) डब्ल्यू एफ हिगेल (द) नोम चोम्स्की
Q. 90. निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित नहीं है ?
(अ) मार्क शेफर्ड : गांधी टुडे
(ब) राज मोहन गांधी : द गुड बोटमैन
(स) रजनी कोठारी : स्टेट अगेंस्ट डेमोक्रेसी
(द) जोहान गाल्टुंग : लॉग वाक ऑफ पीस
Q. 91. सूची A को सूची B से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के निचे दिए गए कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए –
सूची A उपागम सूची B विद्वान
a. नवसंस्थावाद 1. माइकेल वाल्जर
b. नवउदारवाद 2. डेविड ऐप्टर
c. समुदायवाद 3. मिल्टन फ्रीडमैन
d. व्यवहारवाद 4. डगलस सी नार्थ
कूट –
(अ) a-4, b-3, c-1, d-2 (ब) a-2, b-3, c-1, d-4
(स) a-2, b-1, c-3, d-4 (द) a-1, b-4, c-3, d-2
Q. 92. अरस्तु की उपेक्षा करने वाला पहला आधुनिक राजनीतिक विचार का कौन था ?
(अ) मैक्यावली (ब) बोंदा
(स) लॉक (द) हॉब्स
Q. 93. सूची A को सूची B से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के निचे दिए गए कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए –
सूची A सूची B
a. शांति 1. प्लेटो
b. स्वर्णिम संतुलन 2. गांधी
c. गुफा का सादृश्य 3. अरस्तू
d. भाग्य स्त्री की भांती है 4. मैकियावैली
कूट –
(अ) a-1, b-2, c-3, d-4 (ब) a-2, b-3, c-1, d-4
(स) a-2, b-1, c-4, d-3 (द) a-4, b-3, c-2, d-1
Q. 94. निम्न में से कौन सा कथन जे जे रूसो के अनुसार सही है ?
(अ) सामूहिक हित महत्वपूर्ण नहीं है
(ब) बहुसंख्यक सदैव सही होते हैं
(स) सैन्य अफसर राजनीतिज्ञों की तुलना में अधिक विश्वसनीय होते हैं
(द) व्यक्तिगत स्वार्थपरता की तुलना में सामान्य इच्छा अधिक श्रेष्ठ है
Q. 95. सामाजिक संविदा के सभी सिद्धांतकारों के संदर्भ में निम्नलिखित में से क्या सही है ?
(अ) विधि और नैतिकता के बीच भेद मिटाना
(ब) अंतर्जात अधिकारों में विश्वास
(स) सामाजिक सहमति के साथ लोकसत्ता का निर्माण
(द) शक्ति पृथक्करण का सिद्धांत
Q. 96. सकारात्मक स्वतंत्रता क्या है ?
(अ) बाहरी बाधाओं का अभाव
(ब) विधि की बाध्यताओं का अभाव
(स) गैर हस्तक्षेप की स्वतंत्रता
(द) विकल्प चयन की स्वतंत्रता
Q. 97. “मैं अधिकतम व्यक्तियों के अधिकतम सुख के सिद्धांत में विश्वास नहीं करता। एकमात्र वास्तविक सम्मानजनक सिद्धांत है सभी का अधिकतम विकास”। उपर्युक्त कथन किस राजनीतिक विचारक का है ?
(अ) एम के गांधी (ब) बट्रेंड रसल
(स) जे एस मिल (द) कार्ल मार्क्स
Q. 98. निम्नलिखित में से कौन सुमेलित नहीं है ?
(अ) एम के गांधी : हिंद स्वराज
(ब) एम एन राय : इंडिया इन ट्रांजिशन
(स) आर डी भंडारकर – हिस्ट्री ऑफ धर्मशास्त्र
(द) कौटिल्य : अर्थशास्त्र
Q. 99. निम्न में से मार्ले मिंटो सुधार अधिनियम 1909 का कौन सा प्रमुख प्रावधान सही नहीं है ?
(अ) विधान परिषदों के आकार में वृद्धि
(ब) केंद्रीय विधान परिषदों में सरकार द्वारा नामित सदस्यों का बहुमत
(स) सांप्रदायिक और पृथक निर्वाचन पद्धति
(द) केंद्रीय विधान परिषद में निर्वाचित सदस्यों को स्थान नहीं
Q. 100. कैनेथ आर्गेन्सकी के अनुसार राजनैतिक विकास की अवस्थाओं का सही क्रम है ?
(अ) एकीकरण, औद्योगीकरण, प्रचुरता, राष्ट्रीय कल्याण
(ब) एकीकरण, औद्योगीकरण, राष्ट्रीय कल्याण, प्रचुरता
(स) एकीकरण, प्रचुरता, राष्ट्रीय कल्याण, औद्योगीकरण
(द) औद्योगीकरण, एकीकरण, प्रचुरता, राष्ट्रीय कल्याण