Rajasthan Public Service Commission Conducts the recruitment for Technical Education Department for the post of Lecture. Its last Recruitment Conducted in 2011. and Now Its Latest Recruitment is released on 23/11/2020. So here we are describing complete syllabus for lecturer in technical department.
RPSC Lecturer (Tech. Edu.) Exam General Studies Paper: 12/3/2021 – Click here
Solution
1. निम्नलिखित में से किसने राजस्थान में सबसे अधिक बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है ?
[1] वसुन्धरा राजे
[2] अशोक गहलोत
[3] मोहनलाल सुखाड़िया
[4] भैरोसिंह शेखावत
उत्तर – [3]
Source: Click here
2. राजस्थान विधानसभा में यदि मन्त्रिपरिषद् में विश्वास के अभाव प्रकट करने सम्बन्धी प्रस्ताव की सूचना है और साथ ही मन्त्रिपरिषद् में विश्वास व्यक्त करने वाला एक प्रस्ताव प्राप्त होता है, तो पूर्ववर्तिता किस प्रस्ताव को होगी ?
[1] विधानसभा अध्यक्ष निर्धारित करेगा
[2] विधानसभा निर्धारित करेगी
[3] अविश्वास प्रस्ताव को
[4] विश्वास प्रस्ताव को
उत्तर – [4]
3. राजस्थान विधानसभा की निम्नलिखित में से किस समिति में सदस्यों की संख्या पूर्व निर्धारित नहीं है ?
[1] सरकारी आश्वासनों सम्बन्धी समिति
[2] सामान्य प्रयोजनों सम्बन्धी समिति
[3] याचिका समिति
[4] विशेषाधिकार समिति
उत्तर – [2]
Source: Click here
4. राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर पीठ ने उच्च न्यायालय राजस्थान (जयपुर में स्थायी पीठ की स्थापना) आदेश, 1976 के तहत अपना कार्य कब से प्रारम्भ किया ?
[1] 1 जनवरी, 1977
[2] 31 जनवरी, 1977
[3] 8 दिसम्बर, 1976
[4] 31 दिसम्बर, 1976
उत्तर – [2]
5. निम्नलिखित में से राजस्थान के कौन से मुख्य सचिव राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य रह चुके है ?
[1] मोहन मुखर्जी
[2] आनन्द मोहन लाल
[3] सांवलदान उज्जवल
[4] सुन्दरलाल खुराना
उत्तर – [3]
6. राजस्थान के निम्नलिखित में से कौन से संवैधानिक पदाधिकारी राज्यपाल द्वारा नियुक्त किए जाते हैं, लेकिन उन्हें राज्यपाल द्वारा उनके पद से नहीं हटाया जा सकता है ?
(i) महाधिवक्ता
(ii) राज्य निर्वाचन आयुक्त
(iii) राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य
सही विकल्प का चयन कीजिए:
[1] केवल (i) और (iii)
[2] (i), (ii) और (iii)
[3] केवल (i) और (ii)
[4] केवल (ii) और (iii)
उत्तर – [4]
7. राजस्थान मानवाधिकार आयोग मानवाधिकारों के उल्लंघन की शिकायतों की जाँच कर सकता है:
(i) स्वप्रेरणा से
(ii) किसी पीड़ित द्वारा उसे अर्जी प्रस्तुत किये जाने पर
(iii) किसी पीड़ित की ओर से किसी व्यक्ति द्वारा उसे अर्जी प्रस्तुत किये जाने पर ।
सही विकल्प का चयन कीजिए:
[1] केबल (ii) और (ii)
[2] (i), (ii) और (iii)
[3] केवल (i) और (ii)
[4] केवल [1] और (ii)
उत्तर – [2]
8. निम्नलिखित में से किसने राजस्थान में कार्यवाहक राज्यपाल या अतिरिक्त प्रभार वाले राज्यपाल के रूप में कार्य नहीं किया है ?
[1] न्यायाधीश डी.पी. गुप्ता
[2] श्री सुखदेव प्रसाद
[3] श्री मिलापचन्द जैन
[4] श्री धनिकलाल मंडल
उत्तर – [2]
9. निम्नलिखित में से कौन सा कथन राजस्थान विधानसभा में लोक-महत्त्व के किसी विषय पर स्थगन-प्रस्ताव के संदर्भ में सही नहीं है।
[1] प्रस्ताव हाल ही में घटित किसी विशिष्ट विषय तक सीमित रहेगा।
[2] प्रस्ताव द्वारा विशेषाधिकार का प्रश्न नहीं उठाया जायेगा।
[3] एक ही बैठक में एक से अधिक ऐसा प्रस्ताव नहीं किया जायेगा।
[4] स्थगन प्रस्ताव की सूचना उस दिन की बैठक प्रारंभ होने से पूर्व, जिस दिन कि प्रस्ताव करने का विचार हो, अध्यक्ष को दी जाएगी।
उत्तर – [3]
10. लोकायुक्त में एक लोक सेवक के विरुद्ध कितने वर्ष पुराने मामलों की शिकायत नहीं की जा सकती है?
[1] चार साल से अधिक
[2] पांच साल से अधिक
[3] दो साल से अधिक
[4] तीन साल से अधिक
उत्तर – [2]
11. निम्नलिखित में से कौन सा जिला राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर पीठ के अधिकार-क्षेत्र में नहीं आता है।
[1] बारां
[2] अलबर
[3] भीलवाड़ा
[4] अजमेर
उत्तर – [3]
12. निम्नलिखित में से राजस्थान के किन दो सम्भागों के अधीन जिलों की संख्या समान है (जनवरी, 2021 तक)?
[1] जोधपुर-उदयपुर
[2] जोधपुर-जयपुर
[3] अजमेर-जयपुर
[4] बीकानेर-जयपुर
उत्तर – [1]
13. निम्नलिखित में से किसे जिले में प्रमुख जनगणना अधिकारी माना जाता है ?
[1] अतिरिक्त जिला कलक्टर
[2] उपखण्ड अधिकारी
[3] सम्भागीय आयुक्त
[4] जिला कलक्टर
उत्तर – [4]
14. ग्राम सभा की किसी बैठक में संकल्प पारित करने के लिए आवश्यक संख्या है :
[1] बैठक में उपस्थित और मत देने वाले ग्राम सभा के सदस्यों का बहुमत ।
[2] ग्राम सभा के उपस्थित और मत देने वाले सदस्यों का दो-तिहाई बहुमत ।
[3] ग्राम सभा के सदस्यों के मतों का बहुमत ।
[4] ग्राम सभा के सदस्यों के मतों का दो तिहाई बहुमत ।
उत्तर – [1]
15. राजस्थान में जन सूचना पोर्टल के पहले चरण का उद्घाटन किया गया?
[1] जनवरी, 2020 में
[2] अक्टूबर, 2020 में
[3] अप्रैल, 2019 में
[4] अगस्त, 2019 में
उत्तर – [4]
16. राजस्थान में जिला ग्रामीण विकास अभिकरणों का बिलय जिला परिषदों में कय किया गया था ?
[1] 2002
[2] 2005
[3] 2003
[4] 2007
उत्तर – [3]
17. राजस्थान राज्य-सूचना आयोग का गठन किस तारीख को किया गया?
[1] 18 नवम्बर, 2006 को
[2] 18 दिसम्बर, 2006 को
[3] 18 अप्रैल, 2006 को
[4] 18 सितम्बर, 2006 को
उत्तर – [3]
18. राजस्थान लोक सेवाओं के प्रदान की गारन्टी अधिनियम, 2011 किस तारीख से प्रवृत्त हुआ?
[1] 14 नवम्बर, 2011
[2] 01 जनवरी, 2012
[3] 21 सितम्बर, 2011
[4] 30 अक्टूबर, 2011
उत्तर – [1]
19. हाल ही में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड का नया अध्यक्ष किन्हें नियुक्त किया गया है ?
[1] हरिप्रसाद शर्मा
[2] भगवाना राम विश्नोई
[3] बृज मोहन गर्ग
[4] जगदीश प्रसाद
उत्तर – [1]
20. ‘राजस्थान सम्पर्क’ पोर्टल का उपयोग किया जा सकता है
[1] लोक सेवाओं के प्रदान की गारन्टी के लिए।
[2] सामाजिक अंकेक्षण मंच के रूप में।
[3] आर.टी.आई. के तहत सूचना एकत्र करने के लिए।
[4] शिकायत निवारण प्रणाली के रूप में ।
उत्तर – [4]
21. राजस्थान में कृषि भूमि के स्वामित्व सम्बन्धी जानकारी हेतु कौन सी ऐप विकसित की गई है ?
[1] पटवारी ऐप
[2] धरा ऐप
[3] किसान ऐप
[4] भूमि ऐप
उत्तर – [2]
22. राजस्थान सरकार ने सरकारी नौकरी में खिलाड़ियों के लिए कितने प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है?
[1] 3%
[2] 4%
[3] 1%
[4] 2%
उत्तर – [4]
23. राजस्थान में कोविड-19 टीकाकरण अभियान कितनी तारीख को शुरू हुआ?
[1] 14 जनवरी, 2021
[2] 16 जनवरी, 2021
[3] 10 जनवरी, 2021
[4] 12 जनवरी, 2021
उत्तर – [2]
24. पदम श्री पुरस्कार विजेता जोधपुर के लाखा खान को किस क्षेत्र में कार्य करने हेतु यह पुरस्कार प्रदान किया गया?
[1] शिक्षा
[2] संगीत कला
[3] पर्यावरण संरक्षण
[4] भाषा एवं साहित्य
उत्तर – [2]
25. राजस्थान के किस विद्यार्थी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2021 प्राप्त हुआ है ?
[1] मयंक कुमार
[2] पंकज निराला
[3] आनंद
[4] अभिजीत राणा
उत्तर – [3]
26. राजस्थान में शीघ्र ही तीसरे सैनिक स्कूल की स्थापना किस जिले में की जा रही है।
[1] कोटा
[2] सिरोही
[3] अजमेर
[4] अलवर
उत्तर – [4]
27. नई दिल्ली में 72वें गणतंत्र दिवस परेड फ्लाई पास्ट का नेतृत्व करने वाली पहली महिला पायलट स्वाति राठौड़ राजस्थान के किस जिले की रहने वाली है?
[1] चुरू
[2] नागौर
[3] पाली
[4] बून्दी
उत्तर – [2]
28. सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी हेतु दिसम्बर, 2020 को किस पोर्टल की शुरुआत राजस्थान में की गई?
[1] योजना वेलफेयर पोर्टल
[2] इनमें से कोई नहीं
[3] पब्लिक वेलफेयर पोर्टल
[4] राजस्थान वेलफेयर पोर्टल
उत्तर – [3]
29. हाल ही में राजस्थान के नए पुलिस महानिदेशक के रूप में कौन नियुक्त किए गए हैं ?
[1] एम.एल. लाठर
[2] राजेश गौतम
[3] निरंजन आर्य
[4] सौरभ सिंह
उत्तर – [1]
30. खिलाड़ी अरुण शर्मा, भानुज डाबी, क्षितिज श्रीवास्तव, मानव महतो, माहिर मुलानी सम्बन्धित हैं
[1] हॉकी से
[2] कराटे से
[3] फुटबॉल से
[4] बास्केटबॉल से
उत्तर – [2]
31. राजस्थान के जिस स्थान पर सीताफल उत्कृष्टता केन्द्र का लोकार्पण हुआ है, वह है
[1] बांसवाड़ा
[2] डूंगरपुर
[3] चित्तौड़गढ़
[4] राजसमंद
उत्तर – [3]
32. राजस्थान में प्रथम ‘राजस्व दिवस’ का आयोजन कब हुआ?
[1] 15 सितम्बर, 2020
[2] 15 अक्टूबर, 2020
[3] 15 सितम्बर, 2019
[4] 15 अक्टूबर, 2019
राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने बताया कि 15 अक्टूबर 1955 को राजस्थान काश्तकारी कानून प्रदेश में लागू हुआ था और खेत जोतने वाले काश्तकारों को खातेदारी अधिकार मिले थे। इसलिए इस दिन को राजस्व दिवस के रूप में मनाया जाता है।
उत्तर – [2]
33. महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती वर्ष में उनके “न्यासिता के सिद्धान्त” से प्रेरित होकर राजस्थान के राजकीय महाविद्यालयों में कौन सा अनिवार्य पाठ्यक्रम प्रारम्भ किया गया है ?
[1] आनंदम
[2] उल्लास
[3] उत्साह
[4] उमंग
उत्तर – [1]
34. राजस्थान का वह स्थान जहाँ रंगीन मछली एक्वेरियम गैलेरी और ब्रीडिंग यूनिट का लोकार्पण हुआ है, वह है
[1] बूंदी
[2] बीसलपुर
[3] देवली
[4] उनियारा
उत्तर – [2]
35. राजस्थान के राज्य खेल – 2020 का आयोजन कहाँ हुआ?
[1] जयपुर
[2] कोटा
[3] उदयपुर
[4] जोधपुर
सीएम अशोक गहलोत ने एसएमएस स्टेडियम में इसका उद्घाटन किया। राजस्थान में खेलों के इतिहास में यह आईपीएल मैचों के बाद दूसरा सबसे बड़ा इवेंट है। ऐसा पहली बार है कि सभी 33 जिलों के 8000 खिलाड़ी जयपुर में एकत्र हुए हैं। ये 6 जनवरी तक 18 खेलों में हिस्सा, आयोजन जयपुर में 7 मैदानों पर।
उत्तर – [1]
36. पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव – 2020 का आयोजन कहाँ हुआ ?
[1] जैसलमेर
[2] बाड़मेर
[3] जोधपुर
[4] बीकानेर
उत्तर – [3]
37. राजस्थान देश का पहला राज्य है जहाँ राजकीय विद्यालयों में “नो बेग डे” लागू किया गया है। इसके लिये निर्धारित दिन है
[1] शुक्रवार
[2] शनिवार
[3] मंगलवार
[4] गुरुवार
उत्तर – [2]
38. राजस्थान पर्यटन नीति-2020 कब लागू की गई?
[1] 9 नवम्बर, 2020
[2] 9 दिसम्बर, 2020
[3] 9 सितम्बर, 2020
[4] अक्टूबर, 2020
उत्तर – [ ? ]
2 सितंबर 2020 को राज्य मंत्रिमण्डल की बैठक में राज्य की नई पर्यटन नीति-2020 का अनुमोदन कर दिया गया है।
39. राजस्थान की “इंदिरा रसोई योजना” के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिये :
(i) इसका शुभारंभ 20 अगस्त, 2020 को हुआ।
(ii) यह “कोई भूखा ना सोये” की संकल्पना पर आधारित है।
(iii) यह सभी ग्राम पंचायतों में संचालित हो रही है।
(iv) मात्र ₹8 में भोजन उपलब्ध कराया जाता है।
निम्न में से कौन सा विकल्प सही है?
[1] कथन (ii), (iii) और (iv) सही है।
[2] कथन (i), (ii) और (iv) सही हैं।
[3] कथन (i) और (ii) सही हैं।
[4] कथन (i), (ii) और (iii) सही हैं।
उत्तर – [2]
40. प्रागैतिहासिक काल की बागोर सभ्यता के अवशेष कोठारी नदी के तट पर किस स्थान से प्राप्त हुए हैं ?
[1] महासतियाँ
[2] नलियासर
[3] ओझियाना
[4] रंगमहल
उत्तर – [1]
41. गिरी-सुमेल का युद्ध किस वर्ष में लड़ा गया था ?
[1] 1542
[2] 1541
[3] 1540
[4] 1544
उत्तर – [4]
42. फारसी इतिहासकार अबुल फजल, बदायूँनी, निजामुद्दीन ने राजस्थान के किस शासक को हशमत वाला शासक” कहा है?
[1] चन्द्रसेन
[2] राव जोधा
[3] मालदेव
[4] राव रणमल
उत्तर – [3]
43. ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के गुरु का नाम बताइए?
[1] ख्वाजा कुतुबुद्दीन
[2] निजामुद्दीन औलिया
[3] ख्वाजा उस्मान हारूनी
[4] अब्दुल कादिर जिलानी
उत्तर – [3]
44. 1857 का विद्रोह राजस्थान में किस स्थान से प्रारम्भ हुआ था ?
[1] नसीराबाद
[2] नीमच
[3] देवली
[4] एरिनपुरा
उत्तर – [1]
45. ‘तारपी’ वाद्ययंत्र का प्रयोग मुख्यतः किस जाति के द्वारा किया जाता है?
[1] नटों
[2] जोगियों
[3] कथोडियों
[4] मांगणियारों
उत्तर – [3]
46. सूची-I व सूची-II को सुमेल करते हुए सही उत्तर लिखिए।
. सूची-I सूची-II
A. गुण भाषा 1. केशवदास
B. गुण रूपक 2. वीरभान
C. राज रूपक 3. अभयसिंह
D. सूरज प्रकाश 4. हेम कवि
कोड़:
. A B C D
[1] 2 4 1 3
[2] 3 1 2 4
[3] 1 3 4 2
[4] 4 1 2 3
उत्तर – [4]
47. “राजस्थानी” का स्वतंत्र भाषा के रूप में वैज्ञानिक विश्लेषण प्रस्तुत करने वाले प्रथम विद्वान कौन थे?
[1] जॉर्ज गिब्सन
[2] जॉर्ज सी.एल. शार्वस
[3] जॉर्ज अब्राहम ग्रियर्सन
[4] टेलर होमस
उत्तर – [3]
48. उस दुर्ग का नाम क्या है जिसे अबुल फज़ल ने बख्तरबंद कहा है?
[1] रणथम्भौर
[2] चित्तौड़
[3] कुम्भलगढ़
[4] शेरगढ़
उत्तर – [1]
49. राजस्थान में पर्यटन को उद्योग का दर्जा किस वर्ष में मिला ?
[1] 1999
[2] 1955
[3] 1989
[4] 1979
उत्तर – [3]
50. “रसिया की छतरी” अभिलेख पर नाम उत्कीर्ण है?
[1] महाराणा राजसिंह
[2] सामन्त सिंह
[3] नरवर्मा गुहिल
[4] जोगेश्वर चौबीसा
उत्तर – [3]
51. कुंभलगढ़ दुर्ग का प्रमुख शिल्पकार कौन था ?
[1] मण्डन
[2] भीम
[3] विद्याधर
[4] भारवी
उत्तर – [1]
52. श्रीलाल जोशी किस कला से सम्बन्धित है ?
[1] रम्मत
[2] नौटंकी
[3] फड़
[4] स्वांग
उत्तर – [3]
53. ‘हम्मीर हठ’ के लेखक कौन हैं ?
[1] महेश
[2] जोधराज
[3] चन्द्रशेखर
[4] मालदेव
उत्तर – [3]
54. मत्स्य संघ में कौन सा राज्य सम्मिलित नहीं था?
[1] करौली
[2] झालावाड़
[3] अलवर
[4] भरतपुर
उत्तर – [2]
55. अलवर चित्रशैली के वह कौन से कलाकार थे जिन्होंने महाराजा मंगलसिंह के समय हाथीदाँत के फलों पर सूक्ष्म चित्र बनायें ?
[1] जमनादास और सालीग्राम
[2] नन्दराम और शिवदान सिंह
[3] रामगोपाल और जगमोहन
[4] मूलचन्द और उदयराम
उत्तर – [4]
56. ‘मुडिया’ लिपि के अक्षरों के आविष्कारकर्ता किसे माना जाता है ?
[1] बाँकीदास
[2] गजसिंह
[3] टोडरमल
[4] टैसीटोरी
उत्तर – [3]
57. ब्रह्म सिद्धान्तों के लेखक ब्रह्मगुप्त ने किस शहर में रहकर गणित सम्बन्धी ज्ञान का प्रसार किया था?
[1] भीनमाल
[2] आबू
[3] जालौर
[4] सिरोही
उत्तर – [1]
58. दादू पंथ का प्रमुख केन्द्र :
[1] भीनमाल
[2] नारायणा
[3] पीपासर
[4] अजमेर
उत्तर – [2]
59. सूची-I व सूची-II को सुमेल करते हुए सही उत्तर लिखिए :
. सूची-I सूची-II
A. देवनारायण मेला 1. भाद्रपद शुक्ल द्वितीया
B. रामदेवजी मेला 2. भाद्रपद शुक्ल नवमी
C. वीर फत्ताजी 3. भाद्रपद शुक्ल मेला सप्तमी
D. तेजाजी मेला 4. भाद्रपद शुक्ल दशमी
कोड:
. A B C D
[1] 2 3 1 4
[2] 2 4 3 1
[3] 3 1 2 4
[4] 4 2 1 3
उत्तर – [3]
60. निम्नलिखित में से राजस्थान के थोक मूल्य सूचकांक का आधार वर्ष कौन सा है ?
[1] 2011 – 2012
[2] 2010-2011
[3] 2000 – 2001
[4] 1999-2000
उत्तर – [4]
61. 2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान में ग्रामीण क्षेत्र में लिंगानुपात था?
[1] 933
[2] 890
[3] 928
[4] 914
उत्तर – [1]
62. निम्नलिखित में से राजस्थान में सिंचाई का प्रमुख स्रोत कौन सा है?
[1] नहरें
[2] टैंक
[3] कुएं
[4] ट्यूबवैल
उत्तर – [4]
63. मेजा बाँध निम्नलिखित में से राजस्थान के किस जिले में स्थित है ?
[1] उदयपुर
[2] भीलवाड़ा
[3] जोधपुर
[4] पाली
उत्तर – [2]
64. पशुगणना-2019 के अनुसार राजस्थान में देश के कुल पशुधन का_____भाग था।
[1] 10.60%
[2] 14.00%
[3] 7.23%
[4] 12.47%
उत्तर – [1]
65. राजस्थान के सकल राज्य मूल्य वर्धन में प्रचलित कीमतों पर वर्ष 2019-20 में कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र का योगदान था ?
[1] 28.36%
[2] 29.28%
[3] 25.56%
[4] 32.53%
उत्तर – [3]
66. वर्ष 2017-18 में राजस्थान का वानिकी के अन्तर्गत क्षेत्रफल, राज्य के कुल प्रतिवेदित क्षेत्रफल का प्रतिशत था।
[1] 8.04
[2] 5.78
[3] 4.88
[4] 6.95
उत्तर – [1]
67. राजस्थान में गेहूँ एवं दलहन पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन प्रारम्भ किया गया था?
[1] वर्ष 2009-10 में
[2] वर्ष 2015-16 में
[3] वर्ष 2006-07 में
[4] वर्ष 2007-08 में
उत्तर – [4]
68. राजस्थान में वर्ष 2018-19 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कों का निर्माण किया गया
[1] 3101 किलोमीटर बी.टी.
[2] 2993 किलोमीटर बी.टी.
[3] 2581 किलोमीटर बी.टी.
[4] 2892 किलोमीटर बी.टी.
उत्तर – [3]
69. ‘स्मार्ट विलेज’ योजना प्रारम्भ की गई थी
[1] वर्ष 2018-19 में
[2] वर्ष 2015-16 में
[3] वर्ष 2017-18 में
[4] वर्ष 2016-17 में
उत्तर – [3]
70. रबी के मौसम में राजस्थान की प्रमुख खाद्यान्न फसल निम्न में से कौन सी है ?
[1] मक्का
[2] ज्वार
[3] गेहूँ
[4] बाजरा
उत्तर – [3]
71. राजस्थान में नए और अक्षय ऊर्जा मंत्रालय के अनुसार सौर ऊर्जा से बिजली की क्षमता है
[1] 142 Gw
[2] 153 Gw
[3] 182 Gw
[4] 190 GW
उत्तर – [3]
72. समग्र शिक्षा अभियान के लक्ष्य हैं –
[1] शिक्षा में गुणवत्ता प्रावधान
[2] ये सभी
[3] स्कूल शिक्षा में सामाजिक और लैंगिक अंतराल को पाटना
[4] शिक्षा में व्यावसायिकता को बढ़ावा देना
उत्तर – [2]
73. मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना की शुरुआत हुई
[1] 2 अक्टूबर, 2013
[2] 2 अक्टूबर, 2014
[3] 2 अक्टूबर, 2011
[4] 2 अक्टूबर, 2012
उत्तर – [3]
74. राजस्थान में आशा को आशा सहयोगिनी कहा जाता है क्योंकि वह इसके बीच में संयुक्त
कार्य करती है
[1] परिवहन विभाग और पर्यटन विभाग
[2] मनोरंजन विभाग और योगा विभाग
[3] चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग और महिला और बाल विकास विभाग
[4] चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग
उत्तर – [3]
75. बाड़मेर ब्लॉक मुद्रित कपड़े का एक और नाम क्या है?
[1] छीट
[2] शेवरॉन
[3] टोकरी बुनाई
[4] अजरक
उत्तर – [4]
76. निम्नलिखित योजना कौन सी है, जो महिला सशक्तिकरण से संबद्ध नहीं है?
[1] चिराली योजना
[2] पालनहार योजना
[3] मिशन ग्राम्य शक्ति
[4] धनलक्ष्मी महिला समृद्धि केंद्र
उत्तर – [2]
77. राजस्थान में से निम्नलिखित कौन से चार शहरों को स्मार्ट शहरों के रूप में विकसित करने के लिए सूचीबद्ध किया गया था ?
[1] अलवर, बूंदी, बीकानेर और धौलपुर
[2] टोंक, सिरोही, नागौर और पाली
[3] जयपुर, उदयपुर, कोटा और अजमेर
[4] बाड़मेर, भीलवाड़ा, सीकर और झुंझुनूं
उत्तर – [3]
78. “सांझा अभियान बाल विवाह मुक्त राजस्थान” के संदर्भ में कौन सा कथन सही नहीं है ?
[1] राज्य की रणनीति और कार्ययोजना अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की सहायता से लागू की गई।
[2] बाल विवाह के खिलाफ प्रचार अभियान रथ के माध्यम से दौसा, जयपुर की ग्राम
पंचायतों में किया गया है।
[3] इसका लक्ष्य बाल विवाह के मुद्दों पर जनता में जागरूकता उत्पन्न करने का है।
[4] बाल विवाह के खिलाफ संदेशों के नुक्कड़ नाटक, अभियान गीत के माध्यम से अवगत
कराता है।
उत्तर – [1]
79. इंदिरा रसोई का शुभारम्भ किया गया
[1] 20 मार्च, 2020
[2] 20 जनवरी, 2020
[3] 20 अगस्त, 2020
[4] 20 जुलाई, 2020
उत्तर – [3]
80. राजस्थान के निम्न जिलों को पूर्व से पश्चिम दिशा अनुसार सुव्यवस्थित कीजिये ।
नीचे दिये हुए कोड का प्रयोग करें:
अ. करौली
ब. अजमेर
स. जोधपुर
द. सवाई माधोपुर
[1] स, अ, ब, द
[2] अ, ब, स, द
[3] ब, अ, द, स
[4] अ, द, ब, स
उत्तर – [4]
81. निम्नलिखित में से राजस्थान का कौन सा क्षेत्र मानसून के अरब सागर शाखा से
अधिकतम वर्षा प्राप्त करता है?
[1] मध्य अरावली
[2] दक्षिण तथा दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र
[3] उत्तर तथा उत्तर-पूर्वी क्षेत्र
[4] पूर्वी क्षेत्र
उत्तर – [2]
82. कुम्भलगढ़ और गोगुन्दा पहाड़ियों के बीच कौन सा पठार स्थित है?
[1] विन्ध्यन पठार
[2] भोराट पठार
[3] पोटवार का पठार
[4] मालवा का पठार
उत्तर – [2]
83. डेगाना, बिलाड़ा, पाली तथा जालौर भाग हैं
[1] लूनी बेसिन के
[2] साबरमती बेसिन के
[3] माही बेसिन के
[4] चम्बल बेसिन के
उत्तर – [1]
84. निम्न में से कौन सी नदी सांभर झील में गिरती है?
[1] बांडी
[2] मानसी
[3] मेंढा
[4] कान्तली
उत्तर – [3]
85. निम्न में से किस स्थान से चम्बल नदी राजस्थान राज्य में प्रवेश करती है।
[1] कुम्भलगढ़
[2] चौरासीगढ़
[3] भैसरोड़गढ़
[4] चित्तौड़गढ़
उत्तर – [2]
86. राजस्थान के किस जिले में लाल मिट्टी मिलती है?
[1] सिरोही
[2] कोटा
[3] जोधपुर
[4] बांसवाड़ा
उत्तर – [4]
87. निम्न में से कौन सा वृक्ष राजस्थान का राज्य वृक्ष है?
[1] कीकर
[2] शीशम
[3] खेजड़ी
[4] नीम
उत्तर – [3]
88. दिये गये खनिजों एवं उनके खनन क्षेत्रों में से त्रुटिपूर्ण (गलत) युग्म की पहचान कीजिए :
. खनिज – खनन क्षेत्र
[1] जस्ता एवं सीसा – जावर
[2] टंगस्टन – झामर – कोटड़ा
[3] लोहा-अयस्क – नाथरा-की-पाल
[4] ताँबा – खेतड़ी-सिंघाना
उत्तर – [2]
89. राजस्थान के निम्न में से किस जिले में द्वितीय वायु ऊर्जा प्लान्ट स्थापित किया गया ?
[1] जालौर
[2] प्रतापगढ़
[3] जैसलमेर
[4] बाड़मेर
उत्तर – [2]
90. निम्नांकित युग्मों में से कौन सा सही रूप से सुमेलित नहीं है ?
[1] सिद्धमुख – पंजाब, राजस्थान, परियोजना राष्ट्रीय राजधानी प्रदेश
[2] माही-बजाज – राजस्थान, गुजरात सागर परियोजना
[3] गंग नहर – गंगानगर, बीकानेर
[4] ब्यास परियोजना – राजस्थान, पंजाब, हरियाणा
उत्तर – [1]
91. राजस्थान का प्रति वर्ग किलोमीटर जनसंख्या घनत्व (2011 की जनगणना के अनुसार) क्या था ?
[1] 200
[2] 199
[3] 211
[4] 205
उत्तर – [1]
92. “नीली क्रान्ति” निम्न में से किससे सम्बन्ध रखती है?
[1] मत्स्य उत्पादन
[2] मुर्गी-अण्डा पालन
[3] सरसों उत्पादन
[4] बागवानी उत्पादन
उत्तर – [1]
93. निम्नांकित में से कौन सा युग्म सही रूप से सुमेलित नहीं है।
[1] ऊँट – गोमत, बीकानेरी
[2] गाय – हरियानवी, मुर्रा
[3] भेड़ – बागड़ी, मारवाड़ी
[4] बकरी – जमनापुरी, ज़ारवाली
उत्तर – [2]
94. कॉम्बेटिंग डेज़र्टिफिकेशन परियोजना (मरुस्थलीकरण संघर्ष परियोजना (C.D.P.)) को किस वर्ष में चालू किया गया ?
[1] 1998
[2] 1999
[3] 2001
[4] 2000
उत्तर – [3]
95. नीचे दिये गये युग्मों में से कौन सा युग्म सही है ?
[1] पत्थर के खिलौने – गलियाकोट
[2] चन्दन प्रिटिंग – प्रतापगढ़
[3] सोने का काम हरी – नाथद्वारा मीनाकारी के साथ
[4] लकड़ी के घोड़ों के – कोटा खिलौने
उत्तर – [1]
96. निम्न में से कौन सा एक उपाय मृदा संरक्षण का नहीं है?
[1] अत्यधिक जलापूर्ति
[2] ऐनिकट का निर्माण
[3] वृक्षारोपण
[4] फसलों की हेराफेरी
उत्तर – [1]
97. निम्न में से कौन सी योजना “विशेष क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम” में सम्मिलित नहीं है ?
[1] मेवात क्षेत्र विकास कार्यक्रम
[2] सामाजिक वानिकी योजना
[3] मरु क्षेत्र विकास कार्यक्रम
[4] अरावली विकास कार्यक्रम
उत्तर – [2]
98. डांग क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम निम्न में से किस जिले समूह से सम्बन्धित है ?
[1] चुरू, नागौर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर
[2] उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़
[3] जोधपुर, बाड़मेर, पाली, जालौर
[4] कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, धौलपुर
उत्तर – [4]
99. सन् – 2020 में भीलवाड़ा मॉडल किस प्रकार के नियंत्रण/प्रबन्धन के लिए विख्यात है ?
[1] कोरोना नियंत्रण
[2] बाढ़ नियंत्रण
[3] सिंचाई प्रबन्धन
[4] मृदा संरक्षण
उत्तर – [1]
100. राजस्थान के निम्नलिखित में से किस राज्यपाल/राज्यपालों ने अपना कार्यकाल पूर्ण होने से पूर्व ही राज्यपाल पद से त्यागपत्र दे। दिया ?
(i) दरबारा सिंह
(ii) मदनलाल खुराना
(iii) प्रतिभा पाटिल
सही विकल्प का चयन कीजिए :
[1] केवल (i) और (iii)
[2] केवल (ii)
[3] केवल (i) और (ii)
[4] केवल (ii) और (iii)
उत्तर – [3]